फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two mans killes there friend for money

23 हजार के लिए दोस्ती का कत्ल, रुपये भी निकाले

Tue, 21 Mar 2017 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल(हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल(हरियाणा) Updated Tue, 21 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
two mans killes there friend for money
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पैसे का लालच किसी इंसान को हैवान बना देता है। लेकिन ये लालच दोस्ती का कत्ल भी कर सकता है। महज 23 हजार रुपये के लिए दो दोस्तों ने ही अर्जुन नगर निवासी सन्नी की हत्या की थी। साथ ही हत्या के बाद उसके एटीएम कार्ड से 34 हजार रुपये भी निकलवा लिए। यही लालच उन्हें महंगा पड़ा और पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें कि अजुन नगर निवासी युवक सन्नी 16 मार्च को लापता हुआ था। उसका शव शनिवार शाम सेक्टर 21 के सीवर से मिला था। शहर पुलिस सब इंस्पेक्टर राजफूल ने बताया कि 17 मार्च को अर्जुन नगर निवासी सन्नी का भाई विशाल उसकी लापता होने की शिकायत लेकर आया था। उसने बताया कि 16 मार्च की रात 9 बजकर 15 मिनट पर फोन आया था जिसके बाद से उसका भाई लापता है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसके नंबर को ट्रेस कराया। पट्टी अफगान के जोहड़ में उसकी बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा

two mans killes there friend for money
सीसीटीवी - फोटो : demo
जांच के दौरान एटीएम से पैसे निकलने का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज निकाली। जब यह फुटेज पुलिस ने परिजनों को दिखाई तो उसमें दिख रहे युवकों की परिजनों ने शिनाख्त करते हुए बताया कि ये तो उसके दोस्त हैं। इसके बाद पुलिस ने खुराना रोड निवासी संदीप व विशाल को काबू किया। पूछताछ में दोनों ने अर्जुन नगर निवासी 17 वर्षीय सन्नी की हत्या का खुलासा किया। 

आरोपी संदीप ने बताया कि सन्नी का उस पर तीन हजार और विशाल पर 20 हजार रुपये कर्ज था।  इसी कारण उन दोनों ने उसे चाकुओं से मारकर उसका एटीएम कार्ड निकाल लिया। जिसके बाद उन्होंने उसके एटीएम से करीब 34 हजार रुपये भी निकलवा लिए। एसआई राजफूल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर न्यायलय में पेश कर दिया है। वहीं मृतक के शव रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में सभी पहुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed