{"_id":"0d21ce2d6c0364485c39fffc30d6e250","slug":"two-man-arrested-for-threats-and-ask-20-million-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों-रात अमीर बनने की चाह में मांगी 20 लाख फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रातों-रात अमीर बनने की चाह में मांगी 20 लाख फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Thu, 01 May 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगवाड़ा के एक मनीचेंजर से 20 लाख की फिरौती मांगने वाले दो युवकों को
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी फगवाड़ा गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि शुक्ला मनीचेंजर के मालिक महिंद्रपाल शुक्ला ने पुलिस को शिकायत की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन पर मेसेज कर 20 लाख की फिरौती मांग कर रहा है।
ऐसा ना करने की सूरत में उसके परिवार को जान से मार देने की धमकियां दे रहा है। एसपी बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी एसएचओ सरवण सिंह बल और सीआईए इंचार्ज वरियाम सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया।
इनमें एएसआई बलविंद्र राए और एएसआई परमजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया। मामले की तफतीश तकनीकी ढंग से करते हुए मोबाइल फोन की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई।
फिरौती मांगने वालों की पहचान जतिंद्र सिंह वासी मोहल्ला सतनामपुरा फगवाड़ा और मोहम्मद दिलदार वासी गांव फराला थाना बहराम के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जतिन्द्र सिंह को टोल प्लाजा बहराम के समीप और मोहम्मद दिलदार को गांव फराला से गिरफ्तार कर लिया है।
बराड़ ने बताया कि जतिंद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे काफी समय पहले फगवाड़ा में एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। इस दौरान वह शुक्ला मनीचेंजर में आकर पैसों के लेन देन को देखा था।
उसे अपने कारोबार में घाटा पड़ गया था। उसने फिल्मों से प्रभावित होकर फिरौती मांग रातों रात अमीर बनने की चाहत की वजह से इस साजिश को अंजाम दिया।