{"_id":"584f997a4f1c1ba06f64a369","slug":"two-man-arrest-with-news-nd-old-currency-worth-of-4-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब अंबाला में ट्रेन से पकड़े 2000 के नए गुलाबी नोट, बैगों में भरे हुए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब अंबाला में ट्रेन से पकड़े 2000 के नए गुलाबी नोट, बैगों में भरे हुए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Tue, 13 Dec 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद कालाधन तो सामने आने लगा है, लेकिन नोटों का रंग गुलाबी हो चुका है। अंबाला में ट्रेन से 2000 के नए नोट पकड़े गए। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो युवकों ने जीआरपी पुलिस ने साढ़े चार लाख की करेंसी के साथ काबू किया है।
इस करेंसी में दो हजार, पांच सौ, सौ और एक हजार रुपये के नोट है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस वजह से जीआरपी ने रपट दर्ज कर करेंसी जब्त कर ली और आगामी कार्रवाई के लिए युवकों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
जीआरपी इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि पुलिस अपनी चौकसी के चलते ट्रेनों में संदिग्धों की जांच कर रही थी। पुलिस को सूचना थी कि इन दिनों कई लोग नोटों की तस्करी कर रहे हैं। इसी के चलते छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो युवकों को संदिग्ध हालत में देखा गया। जीआरपी ने उन युवकों का बैग शक होने पर ट्रेन में ही खंगालना शुरू किया। लेकिन उनके बैग में काफी मात्रा में करेंसी देखी तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस दोनों युवकों को बैग समेत जीआरपी थाने ले आई।

दिल्ली से अमृतसर जा रहे थे दो युवक
पुलिस दोनों युवकों को बैग समेत जीआरपी थाने ले आई। इंचार्ज के अनुसार युवकों ने बताया कि वे दिल्ली से अमृतसर सब्जियों का सौदा करने जा रहे हैं। इसलिए उनके पास ये करेंसी मौजूद है। लेकिन पुलिस को ये बात हजम नहीं हुई, इसलिए जीआरपी ने नोट जब्त कर दोनों युवकों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
जीआरपी के अनुसार उनके पास से नई करेंसी में 2000 के 132 नोट, 500 के 4 नोट, 100 के 776 नोट, 50 के 68 नोट, पुरानी करेंसी में 500 के 174 नोट और 1000 के 16 नोट शामिल थे। इंचार्ज ने बताया कि आयकर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। करेंसी के साथ पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान गाजियाबाद निवासी मोमिन कुरैशी और बुलंदशहर निवासी मोम्मद सूफिया के रूप में हुई है।