{"_id":"6565fda2b56da59cb600a0f7","slug":"two-lakh-rupees-stolen-in-15-seconds-in-mahendragarh-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: महेंद्रगढ़ में 15 सेकेंड में दो लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana News: महेंद्रगढ़ में 15 सेकेंड में दो लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Tue, 28 Nov 2023 08:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Nov 2023 08:25 PM IST
सार
गांव जारावास निवासी धमेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को करीब 11 बजे सिनेमा रोड स्थित बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाले थे। जब राशि निकालने के बाद वह बालाजी चौक पर पहुंचा तो कुछ दूरी पर ही जाम जैसे हालात थे। इसी दौरान उसकी बाइक के बैग से दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बालाजी चौक से दो शातिर युवकों ने 50 वर्षीय व्यक्ति की बाइक के बैग से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में दो लड़के दिखाई दे रहे हैं। एक लड़का पीड़ित की बाइक के पास खड़ा हो जाता है और दूसरे ने पीछे से बाइक के बैग से रुपयों से भरा थैला चोरी कर लिया।
विज्ञापन
गांव जारावास निवासी धमेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को करीब 11 बजे सिनेमा रोड स्थित बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाले थे। जब राशि निकालने के बाद वह बालाजी चौक पर पहुंचा तो कुछ दूरी पर ही जाम जैसे हालात थे। इसी दौरान उसकी बाइक के बैग से दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
28 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक जानबूझकर बाइक के आगे-आगे चलने लगता है। इससे व्यक्ति बाइक की स्पीड धीमी कर लेता है। इसी दौरान दूसरे ने महज 15 सेकेंड में बाइक के बैग से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह सारी घटना बालाजी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दूसरा युवक नाबालिग लग रहा है।
विज्ञापन