यमुनानगर में दो की मौत: रोडवेज बस ने 12वीं के छात्र को कुचला, ट्रैक्टर टॉली ने 25 साल के युवक की ली जान
छात्र अभि उदय माहेश्वरी (18) सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ता था। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसों एक छात्र समेत दो लोगों की मौत की खबर है। अंबाला रोड पर पुलिस लाइन के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, रायपुरी चुंगी के पास इब्राहिम नामक युवक की हादसे में जान चली गई।
छात्र अभि उदय माहेश्वरी (18) सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ता था। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंसल टाउन निवासी संदीप माहेश्वरी ने बताया कि उसकी सिविल अस्पताल जगाधरी के सामने बिजली के सामान की दुकान है। उनका बड़ा बेटा अभि उदय सेंट थॉमस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे उसका बेटा अपनी एक्टिवा पर ट्यूशन पढ़ने जगाधरी जा रहा था। अंबाला रोड पर जैसे ही वह पुलिस लाइन से थोड़ा आगे जगाधरी की तरफ पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।
आरोप है कि चालक बस को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। बस की टक्कर लगते ही उसका बेटा अनियंत्रित होकर एक्टिवा समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बस उसे कुचलते निकल गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
बाइक सवार की हादसे में मौत
उधर, खराद का काम करने वाले इब्राहिम (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रायपुरी चुंगी से गांव मंडौली में घर सामान लेने बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। पूरी तरह से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रायपुर चुंगी के पास हुआ है। इब्राहिम की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। बरहाल हमीदा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जीजा परवेज और भतीजे राशीद ने बताया कि रायपुर चुंगी पर इब्राहिम की खराद की दुकान है। इब्राहिम अपने भाई याकूब के साथ अलग-अलग बाइकों पर घर से रायपुर चुंगी दुकान गए थे। लेकिन दुकान पहुंचने के बाद इब्राहिम ने याकूब को बताया कि घर पर कुछ सामान भूल गया है। वह उसे लेने जा रहा है। अभी इब्राहिम रायपुर चुंगी से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था तभी लकड़ी के पत्ते से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।