फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Killed By Lightning In Punjab's Ludhiana

लुधियाना की बोस्टल जेल में बिजली गिरी, दो हवालातियों की मौत, दो अन्य घायल

Thu, 29 Aug 2019 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two Killed By Lightning In Punjab's Ludhiana
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

बोस्टल जेल में बने शनिदेव मंदिर पर गुरुवार दोपहर को बिजली गिर गई। बिजली काले रंग के पत्थर पर गिरी जिससे मंदिर में माथा टेक रहे दो हवालातियों की मौत हो गई। दो हवालाती बुरी तरह से घायल हो गए। बिजली गिरने से जेल के अंदर रखा इलेक्ट्रानिक सामान भी खराब हो गया। 

विज्ञापन


एक दम से ब्लास्ट होने के बाद बोस्टल जेल के मुलाजिम मंदिर के पास पहुंचे और मुलाजिमों ने चारों हवालातियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक हवालातियों की पहचान बसंत नगर निवासी ऋषभ (19) और लखवीर के रुप में हुई। जगरांव के धालीवाल निवासी गुरदीप सिंह (19) और सिधवां बेट निवासी राजविंदर (19) सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए चोरी के मामले में बंद गुरदीप और हत्या के प्रयास मामले में बंद राजविंदर ने बताया कि बोस्टल जेल के अंदर भगवान शनिदेव का मंदिर बना हुआ है। गुरुवार दोपहर को वह दोनों और मारपीट के मामले में बंद ऋषभ व लखवीर मंदिर में माथा टेकने के लिए खड़े थे। जबकि पास ही कुछ और युवक भी खड़े हुए थे।

इसी दौरान एक दम मंदिर के पत्थर पर बिजली गिरी। जिससे वह चारों बुरी तरह से घायल हो गए। वहां भगदड़ मच गई। धमाका होते ही जेल के मुलाजिम मंदिर के पास पहुंचे और सभी को पहले जेल के अस्पताल पहुंचाया। वहां ऋषभ और लखवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वहीं जेल में बिजली गिरने की खबर सुनते ही हवालातियों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग जेल के बाहर पहुंच गए। अस्पताल में मौजूद लोगों ने जेल सुपरिंटेंडेंट और अन्य अधिकारियों को फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन जेल सुपरिंटेंडेंट का फोन बंद था और बाकी अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। जब लोगों ने जेल के लैंडलाइन पर फोन मिलाया तो वह भी किसी ने नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed