फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed and two injured in road accident in Jind and Mahendragarh districts

Haryana News: जींद में सड़क हादसे में दो की मौत, महेंद्रगढ़ में चालक और परिचालक घायल, पांच गोवंश की गई जान

Sun, 26 Nov 2023 01:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,जींद/महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी,जींद/महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर रविवार को गोवंश से भरे कैंटर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसा बुचावास टोल से दादरी तरफ करीब चार किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पर दी।

विज्ञापन
Two killed and two injured in road accident in Jind and Mahendragarh districts
जींद में भिड़े वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में रविवार की सुबह हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग घायल हैं। इतना ही नहीं पांच गोवंश की भी मौत हुई है। महेंद्रगढ़ जिले में एक कैंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक और परिचालक घायल हैं। वहीं पांच गोवंश की मौके पर मौत हो गई। वहीं नारनौल में सड़क हादसे में आई-20 कार चालक की जान चली गई। उधर, जींद जिले के किलाजफरगढ़ के पास ट्राले और पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जींद के सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी 60 बाबूराम और 35 वर्षीय चालक राहुल पिकअप में मटर भरकर कुरुक्षेत्र से बहरोड़ जा रहे थे। 

विज्ञापन


रात को करीब डेढ़ बजे अज्ञात वाहन चालक ने पिकअप को किलाजफरगढ़ गांव के पास ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी मालिक और पिकअप चालक दोनों पीछे जाकर गाड़ी को देखने लगे। इस बीच अचानक एक ट्राले ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटना को अंजाम देकर ट्राले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में हादसा: कैंटर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत, चालक और परिचालक घायल

उधर, महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर रविवार को गोवंश से भरे कैंटर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसा बुचावास टोल से दादरी तरफ करीब चार किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कैंटर चालक और उसके साथी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 




वहीं रिकवरी वैन के सहारे क्षतिग्रस्त कैंटर को गौशाला तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कैंटर में 15 गोवंश को पंजाब से महाराष्ट्र लेकर जाया जा रहा था। हादसे में पांच गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी को उपचार के लिए श्री श्याम विकलांग गौशाला में रखा गया है। ट्राले के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में घायल चालक व उसके सहयोगी का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। जहां उनकी हालात सामान्य बताई जा रही है।


सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक व उसके साथी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में कुछ गोवंश की मौत हुई है। बाकी का गौशाला में उपचार जारी है।

नारनौल: हादसे में आई-20 चालक की मौत

नारनौल-रेवाड़ी रोड पर एक आई-20 व ट्रक के बीच रविवार अलसुबह आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आई-20 सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। 

जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी विक्रम किसी कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार अलसुबह रेवाड़ी से नारनौल की तरफ आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ नारनौल से रेवाड़ी की तरफ एक ट्रक जा रहा था। वह जैसे ही बाछौद के नजदीक ओल्ड राव होटल के पास पहुंचे तो ट्रक व आई-20 की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आई-20 चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को हल्की चोट आई। रविवार को गमगीन माहौल में रामपुरा में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed