{"_id":"5cf3521bbdec220783609912","slug":"two-interns-of-hotel-sexually-harassed-enquiry-against-head-chef-waiter-suspend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः होटल माउंट व्यू में दो इंटर्न से छेड़छाड़ से सिटको मैनेजमेंट में हड़कंप, सस्पेंड हुआ वेटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः होटल माउंट व्यू में दो इंटर्न से छेड़छाड़ से सिटको मैनेजमेंट में हड़कंप, सस्पेंड हुआ वेटर
Sun, 02 Jun 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-10 स्थित सिटको के होटल माउंट व्यू में इंटर्नशिप कर रहीं छात्राओं के साथ यौन शोषण के दो बड़े मामले सामने आए हैं। पहले मामले में जहां आरोपी वेटर को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं दूसरे मामले में होटल के ही हेड शेफ के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अब होटल मैनेजमेंट पर यह सवाल उठ रहा है कि वेटर को तो सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन हेड शेफ पर कार्रवाई नहीं करके उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न कॉलेजों में मैनेजमेंट कोर्स वाले युवाओं को इंटर्नशिप की जरूरत होती है। इसके लिए सिटको के होटलों में उनको इंटर्नशिप कराई जाती है। इनमें छात्र व छात्राएं शामिल होते हैं।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 10 स्थित होटल माउंट व्यू में शहर के ही एक कॉलेज के छात्र इंटर्नशिप कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटर्न ने आरोप लगाया कि हेड शेफ काम के दौरान उसे गलत तरीके से टच करता रहता है। कई बार उसने इसे अनदेखा कर दिया, लेकिन जब शेफ की हरकतें हद से पार होने लगीं तो इंटर्न ने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही मैनेजमेंट हरकत में आ गया और बीते वीरवार को उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए।

इससे पहले भी एक इंटर्न ने होटल के एक वेटर पर आरोप लगाया था कि वह कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। एक दिन उसने इंटर्न को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर होटल मैनेजमेंट सकते में आ गया और तत्काल सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया मामला सही निकला।
गत बुधवार को ही आरोपी वेटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं एक ही हफ्ते में होटल में यौन शोषण के दो मामले सामने आने के बाद सिटको की साख पर बट्टा लग गया है। पहले तो होटल मैनेजमेंट की ओर से पूरे मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों इंटर्न से शिकायत मिलने के बाद होटल मैनेजमेंट ने वेटर को सस्पेंड कर दिया।
लेकिन हेड शेफ पर अब तक कार्रवाई नहीं करने से मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में सिटको की एमडी रूपिंदर कौर सिद्धू का कहना है कि वेटर के मामले में एक्शन ले लिया गया है। हेड शेफ के प्रकरण में अभी ऐसा कुछ नहीं लग रहा है। इसलिए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।