फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two head constables of Delhi Police arrested in Punjab

Hoshiarpur News: पंजाब में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, तीन भाग निकले, जानें क्या पूरा मामला

Sun, 21 Jan 2024 03:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

गिरफ्तारी का डर दिखाकर आरोपियों के परिवार से वसूली करने वाले दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल को पंजाब के होशियारपुर में गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी मिली है।  

विज्ञापन
Two head constables of Delhi Police arrested in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की होशियारपुर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी बिना नंबर की स्कॉर्पियो में मुकेरियां पहुंचे। यहां एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पांच हेड कांस्टेबल मनोज, राजा, जोगिंदर सिंह, दसबीर सिंह और श्री पाल एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मुकेरियां पहुंचे। इस दौरान वह बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए मुकेरियां निवासी हरप्रीत सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने हरप्रीत के खिलाफ दिल्ली में दर्ज एक मामले का हवाला दिया और उसके भगोड़ा होने की बात कही।

विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। उसे छोड़ने के बदले घरवालों से डेढ़ लाख रुपये लिए। इस बीच किसी मुखबिर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग मुकेरियां से किसी को अगवा करके ले जा रहे हैं। तुरंत ही दसूहा पुलिस ने नाका लगा कर  गाड़ी को रोका। इस दौरान जोगिंदर सिंह, दसबीर सिंह और श्रीपाल तो भाग निकले लेकिन मनोज और राजा को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से वसूली गई डेढ़ लाख रुपये की नकदी मिली है।

गैंग बनाकर कर रहे थे लूट

पुलिस के अनुसार मनोज व राजा से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं जबकि बाकी तीन में से दो बर्खास्त हैं। एक हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। पांचों ने मिलकर एक गैंग बना रखा है। ये दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में भगोड़ा घोषित आरोपियों के घर दबिश देकर कर उनकी गिरफ्तारी का दबाव बना कर परिवार से पैसा ऐंठते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 384 और 208 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed