फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two groups of students clashed in court campus

कोर्ट में छात्रों के दो गुटों में चलने लगे लात और घूंसे

Fri, 08 Aug 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 08 Aug 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed in court campus

जिला अदालत में शुक्रवार दोपहर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब विभिन्न जेलों से पेशी पर ला गए अमरप्रीत सिंह सेठी हत्याकांड के आरोपियों और एक अन्य केस के आरोपी तथा उसके समर्थकों के बीच गाली-गलौच से शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई।

विज्ञापन


इस दौरान जमकर लात-घूसे चले। करीब सात से दस मिनट तक ड्रॉमा चला। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत किया। कुछ समय के लिए अदालत के गेट को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो दोनों ग्रुप में शामिल लोग पीयू के छात्र हैं। साथ ही पीयू की छात्र राजनीतिक की पार्टियों से संबंधित हैं। इनमें इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा बारह बजे के करीब अमरप्रीत सिंह सेठी हत्याकांड के आरोपी पेशी के बाद जेल की गाड़ी की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरह एक अन्य अदालत से पेशी भुगत कर लारेंस बिश्नोई को लेकर पुलिस आ रही थी।

कोर्ट परिसर में हाथापाई से दहशत

Two groups of students clashed in court campus

लारेंस के साथ उसके अन्य साथी भी थे। इसी बीच दोनों ग्रुप एक दूसरे के सामने आए। वकील हत्याकांड में शामिल रजत शर्मा, सुनील भनोट उर्फ व छोटी एवं सनबीर ने पहले लारेंस को ललकारा।

लारेंस के साथ चल रहे अमनदीप सिंह मुल्तानी को गालियां देना शुरू कर दी। जिसका अमनदीप सिंह ने विरोध किया। लेकिन रजत शर्मा फिर भी नहीं रुका और दोनों ग्रुपों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पेशी में आए अन्य लोग भी दहशत में आ गए।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में करने की कवायद शुरू की। पहले वकील हत्याकांड के आरोपियों को कस्टडी वैन में बैठाकर भेजा।

साथ ही दूसरे ग्रुप के लोगों को शांत किया। अमनदीप सिंह ने इस मामले में रजत शर्मा एवं उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

काफी पुराना है दोनों गुटों में विवाद

Two groups of students clashed in court campus

जब दोनों गुटों में भिड़त हुई। उस दौरान रजत शर्मा ने पहले गालियां निकालीं। बाद में सोपू जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सूत्रों के मुताबिक रजत शर्मा स्टूडेंट लीडर रहा है। वह सोपू से संबंधित है। जबकि लारेंस बिश्नोई ग्रुप भी पहले सोपू से ही संबंधित था। इसी बीच दोनों में मतभेद हो गए थे। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हुए थे।

वकील हत्याकांड के शिकायकर्ता मनजीत सिंह सेठी ने बताया कि शुक्रवार को उनके बेटे गगनजोत सिंह सेठी की कोर्ट में क्रॉस होनी थी। ऐसे में केस की सुनवाई को प्रभावित करने के लिए सारी गेम की गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी का भाई जो कि वांटेड है। वह भी अदालत में पहुंचा था। उन्होंने कहा कि पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के कारण घटना होने से टल गई।

इससे पहले अदालत के बाहर हुई थी खूनी भिड़त
मई 2012 में जिला अदालत के बाहर 31 वर्षीय सौदागर सिंह निवासी लांडरां पर कुल्हाड़ी से एक अन्य गुटों के लोगों ने कातिलाना हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। मृतक कबड्डी खिलाड़ी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed