{"_id":"65409fa99df68bdaee0e46dc","slug":"two-groups-clash-in-kapurthala-and-one-dead-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: कपूरथला में दो गुट भिड़े, फायरिंग में एक की मौत, बच्चों को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: कपूरथला में दो गुट भिड़े, फायरिंग में एक की मौत, बच्चों को लेकर हुआ विवाद
Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव सिधवां दोनां में कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर सोमवार की रात दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव सिधवां दोनां में सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश में दो गुटों में टकराव हो गया। इस दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देख जालंधर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र तरसेम के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव सिधवां दोनां में कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर सोमवार की रात दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन