फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two girl burnt alive in Nawanshahr of Punjab

झुग्गी में आग लगने से अंदर सो रही दो बच्चियां जिंदा जलीं

Tue, 21 May 2019 06:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Two girl burnt alive in Nawanshahr of Punjab
आग लगने से खाक हुई झुग्गी - फोटो : अमर उजाला

नवांशहर के काठगढ़ के गांव बछुआं में झुग्गी में आग लगने से दो बच्चियां जिंदा जल गईं। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि झुग्गी के अंदर जल रहे दीये से ही आग अचानक लग गई। गांव बछुआं में खेतों में रहने वाले उमेश ने बताया कि वे लोग लंबे समय से झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी पांच बेटियां हैं। तीन बेटियां रोज की तरह उनके साथ रात को झुग्गी के बाहर सो गई थीं। उनकी दो लड़कियां ज्योति (8) और गौरी (5) झुग्गी में सो रही थीं। झुग्गी में दीया जल रहा था। रात करीब 11 बजे झुग्गी में भयानक आग लग गई। पास की झुग्गियों के लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। बच्चियों ने अपनी जान बचाने के लिए बहुत शोर मचाया लेकिन वे दोनों आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसकी चपेट में अन्य झुग्गियां भी आ गईं। इस कारण तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। झुलसी दोनों लड़कियों को बलाचौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में परिवार के लोगों के बयान के आधार पर 174 के तहत सूचना दर्ज कर शवों को बलाचौर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed