फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers suicide in Bathinda of Punjab

पंजाबः कर्ज ने ली दो किसानों की जान, एक ने लगाई फांसी, दूसरे ने निगला जहर

Tue, 09 Oct 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Tue, 09 Oct 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two farmers suicide in Bathinda of Punjab
suicide demo

पंजाब में कर्ज के तले दबे किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। ताजा मामला पंजाब के बठिंडा का है। यहां कर्ज से परेशान दो किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव कराडवाला में सोमवार को अधिक कर्ज के कारण दो किसानों ने खुदकुशी कर ली । जानकारी के अनुसार गांव कराडवाला निवासी किसान बेअंत सिंह (40) ने अपने घर में आर्थिक तंगी के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


 थाना रामपुरा सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बेअंत सिंह ने अपना घर बनाने के लिए प्राइवेट तौर पर किसी से कर्ज ले रखा था। लेकिन घर में आर्थिक तंगी होने के कारण वह कर्ज को समय पर नहीं उतार पाया। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पास कुछ कनाल जमीन थी जिस पर वह खेती कर अपना गुजारा करता था।

विज्ञापन

Two farmers suicide in Bathinda of Punjab
demo pic

 खेती के अलावा वह मजदूरी भी करता था। जिससे उसके परिवार का खर्च चलता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, 5 बेटियां और एक लड़का छोड़ गया है। इस मौके पर गांव वासियों ने प्रशासन से अपील कि की परिवार की आर्थिक सहायता की मांग उठाई जाए। इसी गांव के रहने वाले बुजुर्ग किसान सुखदेव सिंह आयु 65 वर्ष ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल कर खुदकुशी कर ली।

 किसान सुखदेव सिंह ने एक बैंक और आढ़ती से लाखों रुपये का कर्जा लिया था। इस कर्ज को वह काफी समय से उतार नहीं पा रहा था। इसी परेशानी के चलते किसान ने सोमवार को अपने घर में ही जहर निगल लिया। इसका पता चलते ही किसान के परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रामपुरा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। 

इस मामले में थाना सदर रामपुरा प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed