फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers commit suicide in Mansa and Patiala

पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी: पटियाला में भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, मानसा में कीटनाशक पीकर दी जान

Fri, 22 Apr 2022 08:26 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/मानसा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 08:26 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला और मानसा जिले में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। पटियाला में किसान ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की तो वहीं मानसा में युवा किसान ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी की।

विज्ञापन
Two farmers commit suicide in Mansa and Patiala
निर्मल सिंह और जगजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटियाला के थाना पसियाना के अंतर्गत हरिंदर ग्रेवाल एनक्लेव निवासी एक किसान ने भाखड़ा नहर में कूद कर जान दे दी। आरोप है कि किसान ने एक आढ़ती से लाखों रुपये लेने थे लेकिन वह लगातार टाल मटोल कर रहा था। पुलिस ने आढ़ती बलजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि बलजिंदर सिंह निवासी गांव रोहड़ जगीर की दूधनसाधा अनाज मंडी में आढ़त करता है। साल 2012 से उसके पिता निर्मल सिंह (66) उक्त आढ़ती को फसल बेच रहे थे। आरोपी ने साल 2016 तक भुगतान नहीं किया था, जो कुल 21 लाख 40 हजार 300 रुपये बनता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे निर्मल सिंह आरोपी के पास पैसे लेने गया था लेकिन वह घर वापस नहीं आया। उसका शव ककराला पुल के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है। पुलिस ने आढ़ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा: कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
मानसा के गांव कुलरियां के किसान जगजीत सिंह (24) ने खुदकुशी कर ली है। किसान जगजीत सिंह तीन एकड़ जमीन का मालिक था। इस बार गेहूं की फसल मंडी में लेकर गया था। आढ़ती कर्ज के लेन देन के बदले मंडी में गेहूं जबरदस्ती उठाने लगा। किसान ने आढ़ती से मिन्नत की लेकिन आढ़ती गुंडों और असलहा से उसे डराया। 


किसान ने डर के मारे कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। किसान अपने पीछे बुजुर्ग मां-बाप और एक छोटी बहन को छोड़ गया है। उधर, पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैणीवाघा व रामफल सिंह चक अलीशेर और बब्बू सिंह कुलरियां ने पंजाब सरकार से आरोपी आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सारा कर्ज माफ किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed