फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Died in Road Accident In Fatehgarh Sahib

गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे दादा और पोती को आवारा पशु ने मारा टक्कर, दोनों की मौत

Sun, 01 Sep 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Two Died in Road Accident In Fatehgarh Sahib
दोनों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फतेहगढ़ साहिब के गांव फतेहपुर अराइयां निवासी दारा सिंह रविवार सुबह बाइक पर अपने पोते-पोतियों के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब श्री ज्योति स्वरूप साहिब में माथा टेकने के लिए आए थे। जब वह गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब से वापस अपने घर को जाने लगा तो बीजेडएफएस स्कूल के सामने उन्हें एक लावारिस सांड़ ने टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह एक बड़े ट्राले के पिछले टायरों में जा फंसे।

विज्ञापन


 इस कारण बाइक चला रहे दारा सिंह (75) व पोती रमनदीप कौर (8) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य पोती परमिंदर कौर (10) व पोता अभिजीत सिंह जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसा सुबह करीब छह बजे के आसपास का बताया जा रहा है। उधर घटना को लेकर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


गांव फतेहपुर अराइयां में मातम छाया रहा। मौके पर पहुंचे मृतक दारा सिंह के बेटे की हालत काफी दयनीय बनी हुई थी। जांच कर रहे थानेदार बलदेव सिंह ने बताया कि हादसे से पहले लावारिस सांड़ आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते उन्होंने एक दारा सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। वह गुरुद्वारा श्री साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे थे। बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्राले के नीचे जा घुसा जिस कारण एक बुजुर्ग और एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे और जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी गोशाला का नहीं हो रहा सही प्रयोग
घटनास्थल पर मौजूद नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ने घटना की निंदा करते हुए इसका ठीकरा स्थानीय प्रशासन के सिर फोड़ते हुए कहा कि अकाली सरकार समय लावारिस पशुओं के लिए जिले में 25 एकड़ में गोशाला बनाई गई थी। बार-बार कहने पर भी प्रशासन लावारिस पशुओं को गोशाला में छोड़ा नहीं गया। वहीं राहगीरों ने इस घटना को सरकार व स्थानीय प्रशासन की नाकामी करार दिया।

जालंधरः हाइवे पर गाड़ियों में भिड़ंत से लगा जाम 

दकोहा फाटक के नजदीक रविवार दोपहर को आई-20 कार और फॉर्च्यूनर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को चोटें आई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फॉर्च्यूनर के ड्राइवर के अनुसार अचानक गाड़ी के ऊपर खंबा गिरने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से दूसरी ओर सड़क पर उतर गई। 

वहीं आई-20 कार चालक का कहना है कि वह रामामंडी से दकोहा फाटक की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास फॉर्च्यूनर उसकी गाड़ी से टकरा गई। पुलिस दोनों गाड़ियों को हटवाकर जाम की समस्या को दूर किया।

 सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
शनिवार देर रात जागरण करके लौट रहे दो व्यक्तियों की एक गाड़ी से टक्कर हो गई। रात करीब 2.30 के आस-पास फुटबॉल चौक में हुए इस सड़क हादसे में गांधी कैंप निवासी सन्नी की मौत हो गई और बाइक सवार प्रदीप कुमार घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब जगराता करने वाले प्रदीप पुजारी एंड पार्टी के प्रदीप कुमार और सन्नी घर लौट रहे थे।

बाइक सवार दोनों को फुटबॉल चौक में एक फॉर्च्यूनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई और प्रदीप घायल हो गया, जिसे नजदीक जोशी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना को लेकर पुलिस को सूचित किया गया लेकिन पुलिस की कारगुजारी के चलते मृतक सन्नी के घरवालों ने थाना 4 के बाहर प्रदर्शन भी किया।

 इसके बाद थाना चार के प्रभारी कमलजीत सिंह हरकत में आए व उन्होंने कहा कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांधी कैंप निवासी 30 साल के सन्नी की मौत के बाद उनकी पत्नी मनप्रीत व घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सन्नी अपने पीछे अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed