Abohar News: अबोहर में दो शव मिले, एक लापता पारस का, दूसरे की पहचान नहीं हो सकी
पंजाब के अबोहर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिले हैं। एक शव की पहचान हो गई है। वहीं दूसरी की पहचान की कोशिश पुलिस कर रही है। रविवार से लापता पारस सोनी का शव एक नहर से बरामद हो गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर जिले के गांव मम्मूखेड़ा के निकट अरनीवाला माइनर में गुरुवार सुबह अचानक कटाव हो गया और पानी के तेज बहाव के साथ एक व्यक्ति का शव भी खेत में आ गया। मृतक के दोनों हाथ बंधे हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। नहर टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे किसानों ने खेत में शव पड़ा देख सूचना थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मम्मूखेड़ा के निकट अरनीवाला माइनर में कटाव से खेतों में पानी भर गया। नहर टूटने की सूचना मिलते ही किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक के हाथ बंधे थे। घटना का पता चलते ही थाना खुईखेड़ा प्रभारी सचिन कुमार व हवलदार सुखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और नर सेवा संस्था को सूचित किया।
समिति के सेवादार सोनू ग्रोवर और चरणजीत मौके पर पहुंचे और शव को खेत से बाहर निकाला। मृतक की आयु 35 से 40 वर्ष के करीब लगती है। मुंह में कपड़ा ठूंसा है। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों को दी तो डीएसपी सुवेग सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम व पहचान की खातिर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना है। डीएसपी सुवेग सिंह ने बताया कि पुलिस व्यक्ति की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है और पहचान होने के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।
घर से लापता युवक का शव नहर से बरामद
उधर, अपने रिश्तेदार के मोबाइल पर रविवार को मैसेज भेजकर नहर में कूदने वाले करीब 22 वर्षीय पारस सोनी का शव गुरुवार सुबह हनुमानगढ रोड से गुजरने वाली मलूकपुरा नहर के पुल के नीचे अटकी मिली। थाना नं. 2 की पुलिस ने संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से शव को बाहर निकलवा कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
पारस सोनी रविवार शाम अपने घर से निकला और अपने बुआ के बेटे के मोबाइल पर अंग्रेजी में मैसेज लिखकर भेजा कि उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी लाइफ खत्म कर ली। मोबाइल, चप्पल और चश्मा नहर के किनारे रखे हैं। मैसेज मिलते ही पारस के परिजनों ने नहर पर पहुंचकर तलाश शुरू की लेकिन तीन दिन तक उसका कोई पता नहीं चला। परिजन और संस्था के सेवादार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह मूलपुरा नहर में पुल के नीचे से उसका शव बरामद हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने उसकी पहचान पारस सोनी के रूप में की है।