फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Crore Rupees Demand from two People via Honeytrap, Two People Arrested by Police

करनालः हनीट्रैप में फंसाकर दो कारोबारियों से मांगे एक करोड़, 13 लाख रुपये लेते दो गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 08 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Two Crore Rupees Demand from two People via Honeytrap, Two People Arrested by Police
honeytrap
करनाल के पेट्रोल पंप मालिक और होजरी फैक्टरी मालिक को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 13 लाख रुपये लेते समय दबोच लिया। आरोपियों से नकदी के अलावा बंदूक और 12 कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेट्रोल पंप मालिक का पूर्व ड्राइवर था और उसने ही मालिक को फंसाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा। षड्यंत्र में शामिल आरोपी महिला फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दो आरोपियों में से एक हिसार के गांव राजथल का सत्यवान यहां एक पेट्रोल पंप मालिक का ड्राइवर था। सत्यवान ने हिसार की एक महिला के साथ मिलकर अपने मालिक को फंसाने का षड्यंत्र रचा। महिला ने पेट्रोल पंप मालिक को दिल्ली एक होटल में बुलाया। पेट्रोल पंप मालिक अपने होजरी मालिक दोस्त को साथ लेकर दिल्ली पहुंचा।
विज्ञापन


वहां दोनों ने महिला की सहमति से उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद सत्यवान ने अपने मालिक को फोन किया कि महिला के परिजन अब दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। दोनों कारोबारियों ने महिला के घरवालों को मनाने की बात कही तो उसने एक करोड़ रुपये की डिमांड रखी। इसमें से 20 लाख रुपये व्यापारियों ने दे दिए थे। कुछ समय बाद आरोपी और रुपयों की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी कारोबारियों ने पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने टीम का गठन कर दो आरोपियों सत्यवान और मनोज राजथल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में दोनों कारोबारियों से 13 लाख रुपये लेते समय दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed