फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cooperative bank officials arrested for financial fraud by Punjab Vigilance

Punjab: 1.24 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में सहकारी बैंक के दो अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Fri, 29 Jul 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 01:01 PM IST
सार

आरोपी ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी वाले पैसे अपने पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए थे। ऐसे खातों में पैसे भेज कर आरोपी की तरफ से कुल एक करोड़ 24 लाख 46 हजार 547 रुपये का घपला किया गया। 
 

विज्ञापन
Two cooperative bank officials arrested for financial fraud by Punjab Vigilance
करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार। - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को केंद्रीय सहकारी बैंक रूपनगर में एक करोड़ 24 लाख 46 हजार 547 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोप में सहायक मैनेजर बिक्रमजीत सिंह और सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान को गिरफ्तार किया। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान पता लगा है कि आरोपी बिक्रमजीत सिंह ने साल 2011 से 2016 तक बैंक में अपनी तैनाती के दौरान बैंक मैनेजरों और बैंक के अन्य कर्मचारियों के अकाउंट आईडी, पासवर्ड और अन्य विवरणों का दुरुपयोग करके बड़ी रकम का घपला किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी मैनेजर को अलग-अलग बैंकों से इनवारड चेकों की क्लीयरेंस/ ड्राफ्ट रकम ट्रांसफर करने और स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के चालू खातों के मिलान के लिए तैनात किया गया था। मुलजिम ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी वाले पैसे अपने पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए थे। ऐसे खातों में पैसे भेज कर आरोपी की तरफ से कुल एक करोड़ 24 लाख 46 हजार 547 रुपये का घपला किया गया। 
विज्ञापन


दो साल पहले सहकारी बैंक की तरफ से गई जांच में भी बिक्रमजीत सिंह को दोषी ठहराया गया था। उसने साल 2011 से 2016 तक सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान के अलावा अन्य कर्मचारियों की आईडी के पासवर्ड का प्रयोग किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी ने ज्यादातर अशोक सिंह मान की आईडी और पासवर्ड का प्रयोग किया लेकिन अशोक सिंह मान ने कभी भी बैंक और उच्च अधिकारियों को इस सम्बन्धी कोई शिकायत नहीं की। इसलिए मिलीभगत के आरोप में उस पर भी मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed