फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two children including mother died in fire crackers in firozpur

दर्दनाकः पटाखे से घर में लगी आग, दो मासूमों समेत जिंदा जली मां

Tue, 09 Oct 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Tue, 09 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two children including mother died in fire crackers in firozpur
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के फिरोजपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चे समेत मां की मौत हो गई। घटना फिरोजपुर के ममदोट थाने के गांव हजारा सिंह वाला की है। मंगलवार को बच्चे के पटाखा दागने से घर में आग लग गई। इस हादसे में पांच और सात साल के दो बच्चे और उनकी मां की मौत हो गई। दोपहर तीन बजे के समय मां और बेटी सो रही थी और बेटे ने पटाखा दाग दिया। आग इतनी भड़क गई कि तीनों बुरी तरह झुलस गए। तीनों को ममदोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जसविंदर सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी गुरमेज कौर अपनी बेटी परमिंदर कौर (पांच) के साथ दोपहर के समय कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उनके बेटे गुरप्रीत सिंह (सात) ने कमरे में ही पटाखा दाग दिया। पटाखा दागने से कमरे में पड़े सोफे को आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जब गुरमेज कौर ने देखा कि कमरे में आग लग गई तो किसी तरह उसने अपने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इससे गुरमेज कौर समेत दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों को सिविल अस्पताल ममदोट में दाखिल करवाया जहां से डाक्टरों ने तीनों को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान मंगलवार देर शाम तीनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना से पहले जसविंदर पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेतों में गया हुआ था जबकि बच्चों के चाचा और दादा दोनों गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ में अपनी दुकान पर थे। बच्चों की दादी शाम का भोजन बनाने के लिए बाजार से सब्जी लेने के लिए गई हुई थी। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed