फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two cases of Snatching from places in the city

अपराधी बेखौफ कर रहे है छीना-झपटी, सुरक्षा भगवान भरोसे

Wed, 31 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
two cases of Snatching from places in the city
स्नैचिंग - फोटो : demo pics
शहर में दो जगहों से स्नैचिंग करने के मामले सामने आए है एक जगह तो बदमाश पीड़ित युवक का मोबाइल, पर्स छीन कर फरार हो गए। जबकि दूसरी जगह सेक्टर-25 में पीड़ितों ने हौसला दिखाते हुए एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया, उसके बाद दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मोहाली निवासी सुखबीर सिंह से दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन निकालने के लिए झपट्टा मारा। इस कारण चेन जमीन पर गिर गई। इसी दौरान पीड़ित ने भाई की मदद से एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पीड़ितों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 निवासी बलजीत उर्फ काला और अक्षय के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में सोमवार देर रात रायपुर खुर्द निवासी कुलबीर सिंह (19) ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। पॉल्ट्री फार्म चौक पर उसे चार बदमाशों ने घेर लिया और उसका मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने रायपुर खुर्द पहुंच कर अपने एक जानकार की मदद से 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर चारों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुलबीर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक होटल में काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed