अबोहर में फाइनेंसर से 34 हजार की लूट, फिरोजपुर में गैस डिलीवरी मैन से 22 हजार ले उड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बाद भी शहर में छीना झपटी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे सरकुलर रोड़ गली नंबर 2 में पैदल जा रहे फाइनेंसर से अज्ञात युवक 34 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के प्रभारी चंद्र शेखर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी।
कृष्णा नगरी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर करीब 1 बजे लेकर पैदल ही गली नंबर 2 से गुजरते हुए बैंक में 34 हजार रुपये जमा करवाने जा रहा था। सरकुलर रोड से मुड़ते ही एक युवक पैदल ही उसके पास आया और बाजार नंबर 4 के का रास्ता पूछने लगा। रास्ता बताने पर भी वह पैदल ही उसके साथ चलता रहा और मोबाइल सुनने लगा। इस दौरान जब वह गली नं. 2 से 3 की ओर मुड़े तो उसने उसकी जेब से 34 हजार रुपए निकाल लिए।
शोर मचाने पर जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक वह आगे ही खड़ी एक कार में बैठ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और गली नंबर 2 में गंगा मेडिकल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में फाइनेंसर के साथ पैसे झपटने वाला युवक साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अमरजीत के बयान पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पैसे छीनने वाले युवक की पहचान करने के लिए पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ले रही है।
फिरोजपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के स्थानीय वितरक नैक्टर गैस एजेंसी के एक डिलीवरी मैन से मंगलवार की शाम लुटेरों ने सिर पर रॉड मारकर 22 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। नैक्टर गैस एजेंसी के संचालक पी वालिया ने बताया कि रोज की तरह आज भी राजदीप गैस सिलिंडर लेकर छावनी और उसके आसपास गांवों में गया था।
देर शाम जब वह वापस आ रहा था। गांव बूटेवाला के निकट बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया और पिस्तौल दिखाते हुए नगदी छीनने का प्रयास किया। अपने बचाव में जब राजदीप गांव की ओर भागा तो लुटेरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर कई वार किए। इससे वह घायल होकर गिर गया और लुटेरे उसके पास मौजूद 22000 रुपये लेकर फरार हो गए। सरकारी अस्प्ताल में उपचाराधीन राजदीप के सिर में 36 टांके लगे हैं। थाना कुलगड़ी पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।