फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two brothers killed in road accident on diwali in smana village of patiala

दो भाइयों को रास्ते से मौत ले गई साथ, दीवाली पर मची चीख पुकार

Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
two brothers killed in road accident on diwali in smana village of patiala
दुर्घटना - फोटो : DEMO
दीवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब घर के दो चिरागों की मौत की खबर मिली। घटना पंजाब के पटियाला की है। दीवाली की पिछली रात समाना के दो घरों के चिराग बुझ गए। गांव चौंहट में पटियाला-समाना रोड पर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। उधर वारदात के बाद आरोपी स्विफ्ट कार चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। सदर समाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

कार चालक ने गलत साइड आकर टक्कर मारी

two brothers killed in road accident on diwali in smana village of patiala
दुर्घटना - फोटो : DEMO
अस्पताल में उपचाराधीन रवि कुमार निवासी जैन मोहल्ला समाना ने बताया कि वह अपने दोस्त सुखविंदर सिंह (22) और उसके ममेरे भाई सोनू (20) के साथ मोटरसाइकिल पर रात करीब 9 बजे समाना से पटियाला की तरफ जा रहा था। रास्ते में पटियाला-समाना रोड पर गांव चौंहट के पास मोटरसाइकिल में पीछे से एक कार चालक ने गलत साइड में आकर जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुखविंदर सिंह और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि रवि कुमार को चोटें लगी हैं और अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed