{"_id":"585d24574f1c1b1864e3c393","slug":"two-boys-raped-orchestra-dancer-at-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा डांसर संग दो युवकों ने किया रेप, काम के बहाने बुलाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा डांसर संग दो युवकों ने किया रेप, काम के बहाने बुलाया था
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्केस्ट्रा डांसर के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। युवती किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। दो युवकों ने युवती को कामकाज के बहाने सुनसान जगह बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक व्यक्ति को नामजद कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
पीड़िता वासी गांव प्रभाव सिंह वाला थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि वह आर्केस्ट्रा कलाकार है। 18 दिसंबर की सुबह आठ बजे आरोपी बूटा सिंह वासी मुक्तसर साहिब ने उसके मोबाइल फोन पर फोन करके कामकाज के सिलसिले में गुरुहरसहाए बुलाया। गुरुहरसहाए बस अड्डे पर पहुंचने पर आरोपी बूटा सिंह उसे अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर गुरुहरसहाए से तीन किलोमीटर दूर खेतों में ले गया जहां ट्यूबवेल लगा था।
इस स्थान पर पहले से एक और व्यक्ति मौजूद था। दोनों ने उसे एक कमरे में बंदकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची। पीड़िता आरोपी बूटा सिंह को जानती थी पर दूसरा व्यक्ति कौन था उसे वह नहीं जानती थी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसके बयान पर बूटा सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। फाजिल्का वुमन सेल की सब इंस्पेक्टर बख्शीश कौर इस मामले की छानबीन कर रही हैं।