{"_id":"5d1f6ece8ebc3e3cac285840","slug":"two-boys-died-due-to-drowned-in-pong-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः नहाने उतरे सात दोस्तों में दो की डैम में डूबने से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः नहाने उतरे सात दोस्तों में दो की डैम में डूबने से मौत, मचा कोहराम
Sat, 06 Jul 2019 01:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर/ तलवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर/ तलवाड़ा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फतेहपुर के गांव मतियाल के पास पौंग डैम में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले ऊना जिला के गांव पिरथीपुर के रहने वाले थे और गुरुवार शाम अपने पांच अन्य साथियों के साथ घूमने आए थे। जानकारी के मुताबिक यह सभी युवक गनारी ऊना से पौंग डैम घूमने आए थे। सभी शाम को पौंग डैम में नहाने उतर गए।
विज्ञापन
इस दौरान राहुल (17) पुत्र कुलविंदर गांव पीरथीपुर तहसील गनारी व थाना गगरेट जिला ऊना और दीपक (18) पुत्र विश्वामित्र गांव पिरथीपुर तहसील गनारी व थाना गगरेट जिला ऊना पानी में डूब गए। काफी देर तक उनकी तलाश करने के बाद रात दो बजे इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इस पर डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर और थाना प्रभारी फतेहपुर एसआई सुरेश कुमार अन्य कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम को भी जसूर से बुलवा लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए । पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक राहुल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन