{"_id":"57c3bd434f1c1b2b3cd4f197","slug":"two-boys-arrested-with-pistol-and-bullets-from-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नजदीक आते ही गुंडागर्दी शुरू, ऑपरेशन सेल की बड़ी कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव नजदीक आते ही गुंडागर्दी शुरू, ऑपरेशन सेल की बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पंजाब यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी का माहौल शुरू हो गया है। ऑपरेशन सेल ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से आरोपियों के दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए है। वही आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वो पीयू छात्र संघ चुनावों में किसी छात्र संगठन की मदद के लिए आए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी सतनाम सिंह (40) और लुधियाना के रहने वाले परमवीर सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार देर रात सेक्टर 8-9 की डिवाडिंग रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के साथ दो उनके साथी बलविंदर सिंह और टिंकू मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार युवक हथियारों के साथ इनोवा कार में आ रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर 8-9 की डिवाइडंग रोड पर रात करीब 1.45 बजे नाका लगाया। युवकों की गाड़ी रोक कर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से पिस्तौल और कारतूस बरामद किया। जिस गाड़ी में आरोपी आ रहे थे उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी । बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। साथ ही उनकी गाड़ी से कई और नंबर प्लेट बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक स्टूडेंट लीडर का नाम लिया है कि उसके बुलावे पर वो छात्र संघ के चुनाव में सहायता के लिए शहर आए थे। पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों द्वारा नाम लिए गए उस छात्र नेता से उनके कनेक्शन के बारे में पता लगा रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया।
कोर्ट ने एक आरोपी परमवीर सिंह को 30 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी सतनाम सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।