फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two bottles of wine were sold in just Ten rupees , what was the reason more

महज दस रुपए में बेच रहे थे दो शराब की बोतल, जानें क्या थी वजह

Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
two bottles of wine were sold in just Ten rupees , what was the reason more
10 रुपये में बिक रही थी दो बोतल शराब - फोटो : अमर उजाला

दस रुपये में शराब की दो बोतलें बेच रहे ठेके को बुधवार रात पुलिस ने सील कर दिया। पुलिस ने धारा 171 आईपीसी के तहत थाना डिवीजन नंबर 1 में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी अहाता चौक स्थित शराब के ठेके पर 10 रुपये दो बोतल शराब बांटकर कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया जा रह है। 
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने ठेके पर रेड की और सूचना सही पाई गई। ठेके को सील करते हुए पुलिस ने धारा 171-आईपीसी के तहत थाना डिवीजन नंबर 1 में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के ठेके पर पुलिस ने मारा छापा

two bottles of wine were sold in just Ten rupees , what was the reason more

विधानसभा चुनावों में शराब के नाजायज लेनदेन पर रोक लगाने के लिए पुलिस पिछले काफी दिनों से शराब ठेकों पर नजर टिकाए है। शराब के ठेकों पर पुलिस स्टॉक और सेल-पर्चेज का रिकॉर्ड भी खंगाल चुकी है। 

एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट ने 2 फरवरी शाम 5 बजे से 4 फरवरी शाम 5 बजे तक शराब ठेके बंद रखने के आदेश दिए हैं। 

इस संबंधी सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र केे शराब के ठेकों पर नजर रखे और  किसी भी ठेकेदार की ओर शराब की नाजायज सप्लाई या पर्ची सिस्टम के साथ बिक्री की जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed