{"_id":"5d3f41af8ebc3e6ca621d1cb","slug":"two-arrested-in-loot-case-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए पैसे लिए उधार, चुकाने के लिए कांस्टेबल के बेटे ने की थी ठेके में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे के लिए पैसे लिए उधार, चुकाने के लिए कांस्टेबल के बेटे ने की थी ठेके में लूट
Tue, 30 Jul 2019 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के हैबोवाल चौक के पास शराब के ठेके में रविवार की रात को कारिंदे से साढ़े 12 हजार रुपये लूटने के मामले में थाना डिविजन आठ की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बाइक और चार हजार रुपये बरामद किए है।
वारदात को अंजाम देने वालों में पुलिस कांस्टेबल का बेटा भी शामिल है। इस मामले में पुलिस लाइन में रहने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के बेटे प्रिंस और घुमारमंडी निवासी सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एडीसीपी 3 गुरप्रीत कौर पुरेवाल और एसीपी सिविल लाइन अंकुर गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम को हैबोवाल चौक के पास स्थित शराब के ठेके पर बोतल खरीदने के लिए आए दो बाइक सवार युवकों ने दराज से 12 हजार 500 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
जब पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो पुलिस को आरोपियों के बाइक का नंबर मिला। नंबर की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सचिन और प्रिंस के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।
दोनों आरोपी नशे के आदी है। सचिन दस दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह पहले से प्रिंस के संपर्क में था। बाहर आते ही उसने प्रिंस से मुलाकात शुरू की और फिर वारदातें शुरू कर दी।
उन्हें नशा चाहिए था, इसलिए पहले उसने किसी से पैसे उधार लेकर नशा किया। फिर उसे पैसे देने के लिए नहीं थे। इसलिए अपने साथी प्रिंस के साथ मिलकर सचिन ने शराब ठेके पर 12 हजार 500 की लूट की। इसके बाद आरोपियों ने उधारी अदा की। बाकी बचे चार हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।