फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested by OCCU team in 30-kg Ludhiana gold robbery case

जीरकपुर में रात को छापा मार दबोचे दो बदमाश, पिस्टल बरामद, 30 किलो सोना लूट मामले में कार्रवाई

Mon, 16 Mar 2020 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested by OCCU team in 30-kg Ludhiana gold robbery case
सांकेतिक तस्वीर।

ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) की टीम ने शनिवार रात जीरकपुर की एक सोसाइटी के फ्लैट में छापे मार कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक पिस्टल भी बरामद की गई है। दोनों बदमाश लुधियाना में हुए 30 किलो सोना लूट मामले में शामिल हैं। 

विज्ञापन


ओकू ने शनिवार रात करीब बारह बजे जीरकपुर की ‘द एमीनेंस सोसाइटी’ के टावर नंबर बी-4 के फ्लैट नंबर 913 में छापा मारा। इस दौरान टीम रात को सोसाइटी में तैनात गार्ड को अपने साथ ले गई और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। तीन घंटे चली कार्रवाई में पुलिस दो युवकों को पकड़कर ले गई। इसके अलावा पुलिस पांच थैलों से समान भरकर भी ले गई। 
विज्ञापन


इस बारे में ओकू टीम के इंचार्ज आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लुधियाना लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान प्रदीप सिंह निवासी गांव गर्दीवाल, होशियारपुर और हरप्रीत सिंह निवासी पीरमुहम्मद, मक्खू, फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रदीप से एक पिस्तौल बरामद किया है। आईजी ने बताया कि इस मामले में जीरकपुर समेत पूरे सूबे में कई जगह छापे मारे गए हैं। उन्होंने जीरकपुर से किसी भी तरह के सोने या नकदी की बरामदगी की बात को सिरे नकार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की विशेष टीम ने जिस फ्लैट में कार्रवाई की है, उसकी जांच में स्थानीय पुलिस रविवार को पूरा दिन जुटी रही। यह फ्लैट किसी अमृतसर के रहने वाले सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति की तरफ से किराए पर लिया बताया जा रहा है। इसमें इस समय तीन पुरुष और एक महिला रह रहे थे। इनमें दो युवकों की उम्र 24 -25 साल की है। वहीं, पुलिस और आसपास के लोग इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। 

गौरतलब है कि पिछले महीने लुधियाना में 30 किलो सोने की लूट हुई थी। इस मामले में ओकू की टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 36 से गगन जज नाम के एक गैंगस्टर को काबू किया था। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में उससे मिली जानकारी के बाद ही जीरकपुर में छापा मारा गया। 

पुलिस की लापरवाही से जीरकपुर अपराधियों का नया ठिकाना

जीरकपुर अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई के शूटर अंकित भादू का एनकाउंटर हो या अब लुधियाना की सोने की लूट का मामला। सबके तार जीरकपुर से जुड़े हैं। यहां की हाईराइज सोसायटीज में अपराधी अपने को महफूज समझते हैं। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर अपने मंसूबों को अंजाम देकर आराम से निकल भी जाते हैं।

शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने दि एमिनेंस सोसायटी में छापेमारी कर दो अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस टीम यहां से चार थैलों में सामान भरकर ले गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने लाखों का सोना बरामद किया है, लेकिन जांच का विषय होने के चलते अधिकारी मामले को अभी बताना नहीं चाहते हैं। पुलिस अभी इस मामले में सिर्फ एक पिस्टल और दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी जीरकपुर से दिखा रही है।  

तीन लाख की आबादी वाले शहर में सोसायटियों का जाल
जीरकपुर के 3 लाख आबादी वाले शहर की सैकड़ों सोसायटी पंजाब के गैंगस्टरों और लुटेरों के लिए मुफीद ठिकाने बन गए हैं। यहां बिना रोकटोक दूसरे के नाम पर अपराधी पहले किराए पर फ्लैट लेते हैं और खुद वहां मेहमान बनकर रहते हैं। जैसा कि गैंगस्टर अंकित भादू और शनिवार को पकड़े गए अपराधियों ने किया था।

आश्चर्य की बात तो ये है कि जीरकपुर पुलिस तभी जागती है, जब कोई बड़ा क्राइम होता है। बता दें कि भादू एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कुछ दिनों तक सोसायटियों में किराएदारों की वेरिफिकेशन की थी, लेकिन अब नहीं की जा रही है। फ्लैटों में रहने वाले किराएदारों की जांच प्रॉपर तरीके से पुलिस नहीं कर रही है, जिसके चलते जीरकपुर में अपराधी भी मस्त और सुरक्षित हैं।

फ्लैट में रहने वालों की होनी चाहिए पुलिस वेरिफिकेशन
जीरकपुर में सैकड़ों सोसायटी हैं, जहां हजारों की संख्या में किराएदार रहते हैं, लेकिन जो व्यक्ति किराए पर फ्लैट लेता है, सिर्फ उसी की पुलिस वेरिफिकेेशन यहां होती है, वो भी रामभरोसे है, फ्लैट मालिक मनमर्जी से वेरिफिकेेशन करवाते हैं। होना ये चाहिए कि सभी की पुलिस वेरिफिकेशन होनी चाहिए। इसके अलावा सोसाइटियों के आरडब्लूए के पदाधिकारियों को इसकी एक सूची तैयार कर पुलिस को हैंड ओवर करनी चाहिए। ताकि अगर कोई किराएदार के अलावा नया व्यक्ति बार बार सोसाइटी में रहने आता है तो उसकी सूचना भी पुलिस के पास होनी चाहिए और वेरिफिकेशन भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed