फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused of Sameer Kataria murder case arrested in Patiala

Patiala News: पुलिस ने सुलझाई समीर कटारिया हत्याकांड की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Thu, 01 Feb 2024 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 12:38 AM IST
सार

समीर कटारिया हत्याकांड में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। वहीं दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं। गाड़ी लूट की नीयत से समीर कटारिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। समीर घर से अपनी गाड़ी पर दूध लेने निकला था।

विज्ञापन
Two accused of Sameer Kataria murder case arrested in Patiala
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरुण शर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला पुलिस ने समीर कटारिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। दो आरोपियों को हथियारों समेत दबोचा है। इनमें से एक आरोपी ने फायरिंग की तो पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करने पड़ी। मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली आरोपी की दायीं टांग पर लगने से वह घायल हो गया। 

विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्टल, तीन कारतूस और तीन खोखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक समीर की गाड़ी को लूटने के इरादे से ही हत्या की गई थी। आरोपी की पहचान अभिषेक (20) निवासी जगतपुर मोहल्ला धुरी और दिनेश कुमार (19) उर्प दीनू उर्फ बिल्ला निवासी एसएसटी नगर पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 33 साल का समीर कटारिया अपनी महिंदरा गाड़ी से दूध लेने गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के सामने वाली पासी रोड स्थित मार्केट गया था। यहां पर कुछ अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर समीर की हत्या कर दी थी और उसके गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। बाद में यह गाड़ी वारदात स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर मिली थी। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल थे। बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश के दो साथी भी हथियारों समेत काबू

थाना सिविल लाइन के प्रभारी हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि समीर कत्ल केस में पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार के दो साथियों को भी पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है लेकिन इनकी कत्ल केस में फिलहाल कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। इनकी पहचान साहिल कुमार (20) और योगेश मौर्य (19) निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। इन दोनों को पटियाला में राजपुरा चुंगी के नजदीक लक्कड़ मंडी से नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed