फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two Accident happend at different places 2 killed

शुक्रवार को शहर पर भारी शनि, दो अलग हादसों में 2 की मौत

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
two Accident happend at different places 2 killed
accident - फोटो : Demo Pic
शुक्रवार को शहर पर शनि भारी रहा। पहले तो चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे एक गाड़ी का टायर फट गया जिसमें एक की मौत हो गई और फिर देर रात कार की टक्कर से जीएमसीएच 32 के एक कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


करनाल के जीटी रोड स्थित गांव समाना बाहु के पास चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही स्कार्पियों का टायर फटने से पलट गई। गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी राजन ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 37 वासी रमेश चंद, राजकुमार, प्रवीन, राकेश कुमार, वैभव व मोनू स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर किसी काम के लिए दिल्ली की ओर जा रहे थे। जीटी रोड स्थित समाना बाहु के पास अचानक टायर फट जाने से गाड़ी पलट गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान रमेश चंद (64) ने दम तोड़ दिया। जबकि वैभव की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। हादसे में घायल राकेश, राजकुमार, मोनू, प्रवीण व चालक रजनीश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कार ने मारी टक्कर, जीएमसीएच के सुपरवाइजर की मौत

two Accident happend at different places 2 killed
Accident
चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में शुक्रवार की रात कार की टक्कर से जीएमसीएच 32 के एक कर्मचारी की मौत हो गई। सेक्टर 48 निवासी  राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से कहीं जा रहे थे। वह जीएमसीएच सेक्टर 32 में रिकार्ड आफिस में सुपरवाइजर पद पर तैनात थे।

सेक्टर 49 थाना पुलिस के मुताबिक सेक्टर 49 में पीछे से आ रही जाइलो कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर दंपति को उठाकर सेक्टर 32 जीएमसीएच ले गई। वहां डाक्टरों ने राकेश को ब्रॉट डेड करार दिया। राकेश की पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed