फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trying to Break ATM, 2 Arrested during Police Petrolling

एटीएम तोड़ने की कोशिश करते दो दबोचे

Thu, 11 Dec 2014 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Thu, 11 Dec 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
Trying to Break ATM, 2 Arrested during Police Petrolling

पुलिस की मुस्तैदी से बुधवार रात को एक बड़ी वारदात टल गई। बस स्टैंड रोड पर स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी परमिंदर सिंह चीमा ने बताया कि रात को  थानेदार अवतार सिंह गश्त करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


अवतार सिंह ने मुस्तैदी से दोनों को काबू किया। आरोपियों की पहचान लेखराज निवासी मानसा व सहेज अनवर निवासी बरनाला के तौर पर हुई है।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे में से एटीएम तोड़ने वाले औजार भी बरामद करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed