{"_id":"48ad5e1cc04235d610a6ae9c4d5e1bf7","slug":"try-to-rob-petrol-pump-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांडरां में पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लांडरां में पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां में सोमवार देर रात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश की। लेकिन पंप मुलाजिम की होशियारी से कैश लूटने से बच गया। इसी बीच लुटेरे हवाई फायर करते हुए सुरक्षित भाग निकले।
विज्ञापन
थाना सोहाना ने पंप मुलाजिम धन सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों पर केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पंप मुलाजिम धन सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात पेट्रोल पंप पर एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। उन्होंने आते ही क्रैडिट कार्ड देकर पेट्रोल डालने की बात कहीं। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच बैंक का एटीएम पूछने लगे। फिर पंप के मालिक एवं मैनेजर के बारे में पूछने लगे। इसके बाद वह मैनेजर वाले कमरे तक पहुंच गए। जहां पर उन्होंने उसके हाथ से नगदी वाला बैग झपटने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवकों ने उसके साथ हाथापाई भी की। उसने एक युवक को पकड़ लिया जिस के हाथ में पिस्तौल थी। हाथापाई में युवक ने पिस्तौल की बट्ट उसके सिर में भी मारी।
इसी दौरान झगड़े को देखकर सामने ढाबे पर रुके ट्रक चालक भी मौके पर आ गए। भीड़ को आता देखकर युवक मोटरसाइकिल पर भाग गए। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने बलौंगी में पेट्रोल पंप को लूटा था।