{"_id":"71c14016a83d093af2241fd7437ecdd1","slug":"try-for-theft-in-home-woman-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में चोरी करने घुसी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में चोरी करने घुसी महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में चोरी करने के मकसद से घुसने पर पुलिस ने महिला को
विज्ञापन
सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया। सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने
बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर 25 निवासी शीला सेक्टर 10 के बंद पड़े
मकान में चोरी करने के लिए घुसी। लोगों ने बंद पड़े मकान में हरकतें होती
देखी तो पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मकान में रहने वाले सभी लोग विदेश में रहते हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया।
उध्ार घर से दादी के गहने चुरा कर बेचने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने गहनों समेत गिरफ्तार किया। आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार वीरवार को मनीमाजरा निवासी संजू (23) ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी दादी फूलवती की आलमारी से करीब सोने की अंगूठी और एक कंगन चुरा लिए। दोनों का वजन करीब तीन तोले था। ढूंढने पर फूलवती को गहने नहीं मिले तो उसने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने बताया कि संजू पर उनको पहले से ही शक था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस का कहना है कि संजू ने गहने बेचने के लिए एक ज्वेलर से भी बात कर रखी थी। लेकिन गहने बेचने से पहले ही पकड़ा गया और चोरी वाले गहने भी बरामद हो गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।