फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   try for theft in home, woman arrested

बंद घर में चोरी करने घुसी महिला गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
try for theft in home, woman arrested

घर में चोरी करने के मकसद से घुसने पर पुलिस ने महिला को

विज्ञापन
सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया। सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर 25 निवासी शीला सेक्टर 10 के बंद पड़े मकान में चोरी करने के लिए घुसी। लोगों ने बंद पड़े मकान में हरकतें होती देखी तो पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मकान में रहने वाले सभी लोग विदेश में रहते हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया।

उध्ार घर से दादी के गहने चुरा कर बेचने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने गहनों समेत गिरफ्तार किया। आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार वीरवार को मनीमाजरा निवासी संजू (23) ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी दादी फूलवती की आलमारी से करीब सोने की अंगूठी और एक कंगन चुरा लिए। दोनों का वजन करीब तीन तोले था। ढूंढने पर फूलवती को गहने नहीं मिले तो उसने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संजू पर उनको पहले से ही शक था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस का कहना है कि संजू ने गहने बेचने के लिए एक ज्वेलर से भी बात कर रखी थी। लेकिन गहने बेचने से पहले ही पकड़ा गया और चोरी वाले गहने भी बरामद हो गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed