फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck thrashed the bike, child killed in crash

ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में बच्ची की मौत

Sun, 01 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 01 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck thrashed the bike, child killed in crash
मौत

हांसी-जींद मार्ग पर गांव ईंटल कलां के पास एक ट्रक ने पीछे से एक बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में तीन वर्षीय बच्ची मेघा की मौत हो गई और उसके पिता कुलदीप को गुम चोटें लगीं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मेघा शनिवार सुबह अपने पिता कुलदीप के साथ बाइक पर जींद से घर लौट रही थी। गांव ईक्कस के नजदीक कुलदीप की बाइक के आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगाए। 
विज्ञापन


यह देख उन्होंने भी ब्रेक लगा दिए। इस दौरान  पीछे तेज गति में आ रहा ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कुलदीप एक साइड में गिर गया, जबकि उनकी बेटी तीन वर्षीय मेघा ट्रक की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‍वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को यहां के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उसने रविवार तड़के दम तोड़ दिया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम यहां सरकारी अस्पताल में किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed