फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck motorcycle accident

ट्रक ड्राइवर ने मोटर साइकिल सवार कुचला और भाग गया

Sat, 30 Nov 2013 09:24 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
truck motorcycle accident
हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास एक ट्रक देर रात 10 बजे एक मोटर साइकिल सवार को कुचल कर फरार हो गया। बाइक सवार व्यक्ति और ट्रक दोनों चंडीगढ़ से पंचकूला की तरफ जा रहे थे। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर लाइट क्रास करने के चक्कर में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार गिर गया और कुचला गया। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। हाउसिंग बोर्ड के पास खड़ी पीसीआर जिप्सी तुरंत उठा कर मोटर साइकिल सवार को उठा कर पीजीआई ले गई। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन


इससे पहले शाम को साढ़े सात बजे एक ट्रक ने शिमला जा रही एक कार को टक्कर दी थी। घटना चंडीगढ़-कालका सड़क पर शमशान के सामने हुई। ट्रक ने कार को टक्कर मारी तो कार घूमकर ट्रक के आगे आ गई। ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक मार दिए और चालक शिमला निवासी डॉ. रामेश बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक देव और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed