फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck driver ragged dress of policeman

नशे में फाड़ दी पुलिसवाले की वर्दी, जेल पहुंचा

Tue, 19 Nov 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
truck driver ragged dress of policeman
चंडीगढ़ में रविवार रात को शराब के नशे में गांव फैदां बैरियर के नजदीक एक ट्रक चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल सचिन से गाली-गलौज और हाथापाई कर वर्दी फाड़ डाली।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने कांस्टेबल सचिन के बयानों पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा निवासी शक्ति चंद के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


कांस्टेबल सचिन रात को गांव फैदां में हेड कांस्टेबल हरजिन्द्र सिंह के साथ तैनात था। मोहाली के गांव बक्करपुर निवासी बाइक सवार रूप सिंह ने बताया कि उसके पीछे एक ट्रक आ रहा है। ट्रक चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा है। जब ट्रक वहां आया तो पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबल सचिन ने रूप सिंह के बाइक और ट्रक की चाबी निकाल ली। ट्रक का चालान काटने के बाद कांस्टेबल ने गलती से बाइक की चाबी शक्ति चंद को दे दी।

चालक ने चाबी की चाबी ट्रक में छुपा दी। जब बाइक चालक और कांस्टेबल चाबी के लिए ट्रक में चढ़े तो ट्रक चालक ने आग-बबूला हो गया।

उसने बाइक चालक रूप सिंह को पीटना शुरू कर दिया। जब सचिन और हेड कांस्टेबल हरजिंद्र सिंह ने बीच-बचाव करना चाहा, तो उसने सचिन से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी।

इसके बाद सचिन ने सेक्टर-31 थाना को सूचित किया। सचिन के मुताबिक ट्रक चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed