{"_id":"5d1526918ebc3e3ccd74fafd","slug":"truck-collides-with-army-ambulance-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में ट्रक ने सेना की एंबुलेंस को मारी टक्कर, महिला मरीज की मौत, फौजी समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूला में ट्रक ने सेना की एंबुलेंस को मारी टक्कर, महिला मरीज की मौत, फौजी समेत तीन घायल
Fri, 28 Jun 2019 02:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सेना की एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड पंचकूला की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कमांड अस्पताल जा रही सेना की एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में मौजूद एक महिला मरीज की मौत हो गई जबकि महिला के पति एवं भारतीय सेना में कार्यरत केके शर्मा समेत एंबुलेंस चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जान गंवाने वाली महिला का नाम स्नेहा (34) है। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां स्नेहा को मृत पाया गया, जबकि अन्य उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-7 चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय कुमार की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल-6 में रखवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिय गया है। इससे पहले पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस और ट्रक को भी अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
दरअसल, 26 जून की रात कालका निवासी स्नेहा (34) की तबीयत खराब हो गई। फौज में कार्यरत उनके पति केके शर्मा पत्नी को उपचार के लिए सेना की एंबुलेंस से पंचकूला स्थित कमांड अस्पताल ले जा रहे थे।
सुबह करीब 4 बजे एंबुलेंस जब ओल्ड पंचकूला की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से अस्पताल को मुड़ी उसी दौरान जीरकपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।