{"_id":"592b1e3b4f1c1bf014bdb164","slug":"trolley-collapsed-from-fifth-floor-when-lentre-was-put-on-pregnant-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेंटर डालते समय पांचवीं मंजिल से ट्रॉली गिरी, गर्भवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेंटर डालते समय पांचवीं मंजिल से ट्रॉली गिरी, गर्भवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 29 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
लेंटर डालते समय पांचवीं मंजिल से ट्रॉली गिरी
बलौंगी गांव के मेन बाजार में शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से ट्रॉली गिर गई। ट्रॉली की चपेट में आने से एक्टिवा सवार गर्भवती महिला की मौके पर मौत हो गई। लेकिन महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने के लिए उसे पीजीआई ले जाया गया है।
हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया। जबकि एक्टिवा सवार बच्चा बाल-बाल बच गया। पता चला है कि सोमवार को महिला को डिलीवरी होनी थी। इस लिए वह रविवार शाम अस्पताल में भर्ती होने जा रही थी। पुलिस ने ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बलौंगी गांव के मेन बाजार में बिना मंजूरी के मकान बनाया जा रहा है। रविवार को पांचवीं मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। शाम को करीब पांच बजे एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ एक्टिवा से वहां से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक लेंटर डालने के लिए लगाई गई ट्रॉली मशीन टूट कर स्कूटर सवार पर गिर गई। मशीन गिरने से स्कूटर सवार गर्भवती निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसका पति हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पर स्कूटर सवार बच्चा बाल-बाल बच गया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने महिला के पति हैप्पी को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतक महिला को भी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मृतक महिला के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। महिला के रिश्तेदार हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।

गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने के लिए प्रयास जारी

जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार हुई निशा की सोमवार को डिलीवरी थी। इसके लिए वह रविवार शाम अस्पताल जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक महिला को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को चेक किया। डॉक्टरों को उम्मीद है गर्भ में पल रहा बच्चा जिंदा है। इस पर महिला के परिजन मृत अवस्था में महिला को तुरंत पीजीआई ले गए।
बिना किसी मंजूरी के बन रही थी बिल्डिंग
बलौंगी मेन बाजार में बिना किसी मंजूरी के यह छह मंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही थी। जबकि गांव में वर्ष 2005 से निर्माण कार्य बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद गांव में बहुमंजिला इमारतें बन रहीं हैं। गमाडा इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार शाम को इस बिल्डिंग के छठी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था।