फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Triple Murder and Suicide in Panchkula

'मेरे सामने दम तोड़ गए मां-भाई और पिता'

Sat, 23 Aug 2014 01:11 PM IST
सुशील गंभीर /अमर उजाला, पंचकूला
सुशील गंभीर /अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 23 Aug 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder and Suicide in Panchkula

अपने जन्मदिन की पार्टी के चार दिन बाद अपने ही घर में मौत का जो मंजर 12 साल के प्रथम ने देखा, उसकी शायद उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आंखों के सामने पहले मां का कत्ल, फिर छोटे भाई और खुद पर चाकू के वार सहन किए।

विज्ञापन


17 अगस्त को प्रथम का जन्मदिन था और घर पर छोटी सी पार्टी हुई थी। इसमें प्रथम के दोस्त और रिश्तेदार शरीक हुए। उस दिन वह सभी को अपने पास पाकर काफी खुश था, लेकिन आज इस हृदय विदारक घटना के बाद वह चुप सा है। उसकी आंखों को अब भी माता-पिता और भाई के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

चार दिन पहले धूमधाम से मनाया था जन्मदिन

Triple Murder and Suicide in Panchkula

पंचकूला सेक्टर-9 में रहने वाले व्यापारी विनोद मित्तल के घर की दीवारों पर बड़े बेटे प्रथम के चार दिन पहले हुई बर्थ डे पार्टी की सजावट आज भी वैसी की वैसी है। सदमे में डूबे परिवार की जब जब इस पर नजर पड़ती है तो कमरे से चीखें गूंजने लगती हैं।

शायद मासूम सा चेहरा दिखता है प्रथम का, जिसने अपनी आंखों के सामने दिल दहला देने वाला मंजर देखा और खुद अस्पताल में डॉक्टरों की मेहनत और परिजनों की दुआओं में जी रहा है। छोटा सा बच्चा शाम से लेकर पूरी रात और अगली सुबह तक मां, पिता और छोटे भाई के शवों के बीच पड़ा रहा।

दिल को कंपा देने वाले हालात के बीच बड़े-बड़े घुटने टेक देते हैं, लेकिन प्रथम जिंदगी और मौत के बीच लड़ता रहा। खुद प्रथम की जुबानी वह खड़ा होने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहा था, लेकिन कब तक ऐसे रहता? 

नीलम सैर करने नहीं थी शाम को

Triple Murder and Suicide in Panchkula

आस पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि नीलम रोज शाम को सेक्टर-15 के पार्क में सैर करने आती थी। साथ में दोनों बच्चे भी होते थे, जो पार्क में दूसरे बच्चों के साथ खेलते थे। वीरवार की शाम नीलम पार्क में नहीं आई, लेकिन उसके न आने की वजह ऐसी होगी, इसका अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed