{"_id":"64c3f220f0ca1d86f80451a5","slug":"tree-started-burning-due-to-short-circuit-in-chandigarh-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में अचानक जलने लगा खड़ा पेड़, वीडियो हुआ वायरल, जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में अचानक जलने लगा खड़ा पेड़, वीडियो हुआ वायरल, जानें इसके पीछे की वजह
Fri, 28 Jul 2023 10:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:35 PM IST
सार
पेड़ जलने का यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 32 का है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
chandigarh News:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में एक पेड़ खड़े-खड़े चलने लगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट नंबर 2 के पास दोपहर तीन बजे बिजली के खंभे पर हाई वोल्टेज तार में अचानक शार्ट सर्किट से भयानक आग लग गई।
विज्ञापन
हाई वोल्टेज लाइन एक पेड़ के पास से गुजर रही थी। ऐसे में भयंकर आग से पेड़ की टहनियां भी झुलस गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी क्षति नहीं हुई। जिस खंभे के ऊपर से यह हाई वोल्टेज तार गुजर रही हैं उसके पास एक बूथ भी है। वहीं, खंभे के आसपास खाने-पीने की रेहड़ी-फड़ी भी लगा रखी है। ऐसे में अगर हादसा बड़ा होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे लगी इस आग की सूचना बिजली निगम व प्रशासन के बागवानी विभाग को दी गई। इसके बाद यहां पर मरम्मत कार्य चला। ऐसे में थोड़ी देर के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। एक घंटे बाद सप्लाई शुरू हो सकी। इस दौरान गेट नंबर 2 के पास यह घटना घटी। इसके बाद उस गेट से आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। बता दें कि इस खंभे के पास एक टैक्सी स्टैंड भी है।
विज्ञापन