{"_id":"6398d57ec7fc197670470af4","slug":"travel-agent-commits-suicide-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: ट्रैवल एजेंट ने फंदा लगा दी जान, ससुर ने कहा- पैसों के लिए कुछ लोग करते थे परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: ट्रैवल एजेंट ने फंदा लगा दी जान, ससुर ने कहा- पैसों के लिए कुछ लोग करते थे परेशान
Wed, 14 Dec 2022 01:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:19 AM IST
सार
पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के बटाला में संदिग्ध हालत में ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार देर शाम की है। वहीं मृतक की पहचान अमित मसीह (30) निवासी सिधवा के रूप में हुई है। घरवालों के मुताबिक अमित को कुछ लोग पैसों को लेकर परेशान करते थे जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अमित मसीह के ससुर जोगिंदर मसीह ने बताया कि अमित पुलिस लाइन रोड पर ट्रैवल एजेंट का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दफ्तर गया और देर शाम को उन्हें आत्महत्या करने की सूचना मिली। जोगिंदर मसीह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोग उसके दामाद को परेशान करते थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन