{"_id":"58dff9c24f1c1be804640333","slug":"train-accident-old-man-death-chandigarh-to-meet-bank-manager-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बेटे से मिलने चंडीगढ़ आ रहे बुजुर्ग की ट्रेन में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर बेटे से मिलने चंडीगढ़ आ रहे बुजुर्ग की ट्रेन में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से चंडीगढ़ बेटे से मिलने आ रहे हैदराबाद निवासी सोहनलाल शर्मा की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे बांद्रा से अमृतसर जंक्शन जाने वाली 12925 पश्चिम एक्सप्रेस के कोच नंबर सात की सीट नंबर-27 पर सफर कर रहे थे। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को सोनीपत से निकली तो कुछ देर बाद सोहनलाल शर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई। टीटीई ने फोन पर पानीपत स्टेशन मास्टर को एक यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना दी। यात्री के फोन से उनके बेटे तरुण शर्मा जोकि चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित एचडीएफसी में मैनेजर है, को भी पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। पानीपत स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ कर्मचारी दलबीर सिंह और परमजीत सिंह ने बुजुर्ग को ट्रेन से उतारा। मौके पर स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर और सीएमआई राकेश कालड़ा भी पहुंचे। आरपीएफ कर्मचारी 102 नंबर पर 20 मिनट तक फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फोन उठा, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एंबुलेंस से बुजुर्ग को पानीपत के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने सोहनलाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
स्टेशन पर खड़ी एंबुलेंस चलती तो बच सकती थी जान
स्टेशन पर कई सालों से खड़ी एंबुलेंस यही सही होती तो सोहनलाल शर्मा की जान शायद बच सकती थी। उनकी जान जाने का एक कारण स्टेशन पर खड़ी खराब एंबुलेंस भी है। ऐसा कई बार हो चुका है कि घायल यात्री को समय पर चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके बाद भी रेलवे प्रशासन सजग नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सोहनलाल शर्मा की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक है। परिजनों ने बताया कि सोहनलाल शर्मा का एक लड़का चंडीगढ़ स्थित एक बैंक में मैनेजर है। वह उससे मिलने चंडीगढ़ जा रहे थे।
कृष्ण कुमार एएसआई, जांच अधिकारी, जीआरपी, पानीपत।