{"_id":"15c7ccb71b06f2571e3985036b0d1329","slug":"train-accident-3-boy-dead-in-rewari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे तीन युवक ट्रेन से कटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे तीन युवक ट्रेन से कटे
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/बावल
Updated Sun, 28 Jun 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में शौच के लिए गए तीन युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ।
विज्ञापन
इस रेल मार्ग पर डबल लाइन है। वे एक लाइन पर चल रहे थे इस दौरान रेवाड़ी-अलवर रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन सामने से ट्रेन आ रही थी इस दौरान वे दूसरी लाइन पर आ गए। यह ट्रेन पूरी गुजरी भी नहीं थी कि दूसरी लाइन पर पीछे से ट्रेन आ गई। तीनों ने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और उसकी चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।
तीनों की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ट्रेन भी आधे घंटे रुकी रही। घटना बावल के पास गांव किशनपुरा की है।
शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे किशनपुरा निवासी 14 वर्षीय प्रीतम पुत्र सुभाष, उसकी बुआ का लड़का गांव जाट डोंगड़ा निवासी 17 वर्षीय हितेश पुत्र राजेश और पड़ोसी 17 वर्षीय दीपेंद्र उर्फ देवीलाल पुत्र पन्नालाल शौच के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
गांव के फाटक संख्या-76 के करीब 200 मीटर दूर अलवर की तरफ वे पहुंचे थे। वे अलवर से रेवाड़ी की तरफ आने वाली ट्रेन के ट्रैक पर चल रहे थे। तभी सामने से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। वे इस लाइन से हटकर दूसरी तरफ जाने की बजाए रेवाड़ी से अलवर की तरफ जाने वाली दूसरी ट्रेन के ट्रैक पर चलने लगे।
विज्ञापन
अभी रानी खेत एक्सप्रेस पूरी तरह निकली भी नहीं थी कि दूसरे ट्रैक पर पीछे से हिसार-मथुरा पैसेंजर ट्रेन आ गई। उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हितेश अपनी मां के साथ दो-तीन दिन पहले ही ननिहाल आया था। शनिवार को उसके पापा राजेश उन्हें लेने भी आए थे। उन्हें रविवार को वापस अपने गांव जाट डोंगड़ा जाना था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।