{"_id":"58f1f0d44f1c1b9106cf6cc1","slug":"traffic-police-man-taking-bribe-and-hiding-in-uniform-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए रिश्वत लेकर ट्रैफिक पुलिस वाला पैसे कहां छिपा रहा है, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए रिश्वत लेकर ट्रैफिक पुलिस वाला पैसे कहां छिपा रहा है, तस्वीरें वायरल
Sun, 16 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैफिक पुलिस वाला रिश्वत लेता हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिश्वत लेते हुए ट्रैफिक पुलिस वाला कैमरे में कैद हो गया। तस्वीरें वायरल हुई तो देखने को मिला कि उसने पैसे लेकर कपड़ों में छिपा लिए, जानिए कहां।
2 of 5
ट्रैफिक पुलिस वाला रिश्वत लेता हुआ
घटना हरियाणा के कैथल की है। पिहोवा चौक पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक होमगार्ड के जवान का एक बाइक सवार को चालान काटने से छोड़ने की एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। शहर भर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी ने जवान को पिहोवा चौक से हटा दिया है। वहीं मामले में कार्रवाई के लिए गृह रक्षी विभाग को लिखने की बात कही है।
3 of 5
ट्रैफिक पुलिस वाला रिश्वत लेता हुआ
शुक्रवार सुबह ही एक वीडियो शहर भर में मोबाइल में वायरल हो गया। जिसमें पिहोवा चौक पर कार्यरत एक ट्रैफिक कर्मी होमगार्ड का जवान एक युवक से बड़ी ही सफाई से रिश्वत ले रहा है। उसने पैसे लेकर उस युवक के कागजात लौटा दिए और ड्यूटी में मशगूल हो गया। युवक की सामने ही खड़े किसी अन्य युवक ने रिश्वत देते हुए मोबाइल में वीडियो बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रैफिक पुलिस वाला रिश्वत लेता हुआ
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूसरा युवक अपने पर्स से पैसे निकालकर होमगार्ड को 100 रुपये दे रहा है। होमगार्ड ने 100 रुपये लेते ही बिना कोई सवाल-जवाब किए बाइक चालक को उसके कागजात सौंप दिए और 100 रुपये अपनी वर्दी में डाल रहा है। इस होमगार्ड के जवान की पहचान प्रदीप कुमार निवासी गांव गुलियाना के रुप में हुई है। ट्रैफिक एसएचओ दीपक शर्मा ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रैफिक पुलिस वाला रिश्वत लेता हुआ
दीपक शर्मा ने होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया है और आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास भी यह वीडियो पहुंचा है। इस होमगार्ड के जवान की पहचान करने के बाद विभाग ने होमगार्ड विभाग को कार्रवाई के लिए लिख दिया है। होमगार्ड विभाग उनके अधीन नहीं आता है। इसलिए इस मामले में होमगार्ड विभाग की कार्रवाई कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।