फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic police caught man in filmy style running to break red light

नाका तोड़कर भाग रहा था, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

Wed, 06 May 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 06 May 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
traffic police caught man in filmy style running to break red light

फेज-7 में नाका तोड़कर भागने वाले एक युवक को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में काबू किया है। पुलिसकर्मियों ने सिविल ड्रेस में आरोपी का पीछा किया। इसके बाद रैश ड्राइव करने का चालान काटकर उसके हाथ में पकड़ा दिया। पुलिस ने फेज-7 में नाका लगाया था। तभी एक स्कूटर मेकेनिक बाइक पर तेजी से आया।

विज्ञापन


नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार फुटपाथ से होते हुए तेजी से वहां से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सिविल ड्रेस में उसका पीछा शुरू कर दिया, लेकिन जब तक पुलिसकर्मी उस तक पहुंच पाते, तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।
विज्ञापन


इसी बीच एक व्यक्ति की बाइक सवार पर नजर पड़ गई। उसने बाइक सवार को पहचान लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को बताया कि वह मेकेनिक है और फेज-7 में ही काम करता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसकी दुकान पर पहुंचे। साथ ही वहां से उसका नंबर लेकर उसे फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त व्यक्ति को फोन किया तो उसने बताया कि वह बलौंगी पहुंच गया है। पुलिसकर्मियों ने उसे बहाने से उसे फेज-5 की लाइटों पर बुलाया। जैसे ही व्यक्ति फेज-5 के लाइट प्वाइंट पर पहुंचा। सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। साथ ही चालान काटकर उसके हाथ में पकड़ा दिया।

पंचायत सेक्रेटरी की कार का कटा चालान
फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर मंगलवार दोपहर को विशेष नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पंचायत सेक्रेटरी की गाड़ी का चालान कर दिया। गाड़ी पर नीली बत्ती लगाने व रेड लाइट जंप करने का चालान एक साथ काटा गया है। जब चालान काटने की कार्रवाई की गई, उस समय पंचायत सेक्रेटरी गाड़ी में नहीं थे।

पंचायत सेक्रेटरी की कार फेज-7 के लाइट प्वाइंट से फेज-5 की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी स्कूटर मार्केट के निकट पहुंची, तो ट्रैफिक इंचार्ज गुरमीत सिंह सोहल ने गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा।


इस दौरान गाड़ी चलाने वाले ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह बताया। साथ ही कहा कि गाड़ी पंचायत सेक्रेटरी की है, लेकिन वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने दो चालान उसे पकड़ा दिए। साथ ही नीली बत्ती को उतारकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed