{"_id":"58f11f954f1c1bbb4ccf5968","slug":"trading-of-heroin-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" दवाओं की आड़ में चलता था हेराइन का कारोबार, डिलीवरी ऑन डिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवाओं की आड़ में चलता था हेराइन का कारोबार, डिलीवरी ऑन डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने कंबाला से एक आरोपी दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है। जो कि मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे होंडा सिटी कार में 100 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी की पहचान राजबीर सिंह (35) निवासी कंबाला के रूप में हुई। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था :
एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अतुल सोनी की अगुवाई वाली टीम को इस संबंध में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई। साथ ही रेलवे पुल कंबाला के पास जब आरोपी अपनी होंडा सिटी कार में आया तो पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान जब उसकी चैकिंग की गई तो उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह अपने ग्राहक को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंबाला साइड से लाता था हेरोइन
मेडिकल स्टोर की आड़ में बेचता था हेरोइन
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह यह हेरोइन अंबाला साइड के अपने एजेंट से लेकर आता था। जिसके बाद वह इलाके के गावों में जाकर अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस अब उसकी सप्लाई चेन को तोड़ने में लगी हुई थी।
सौ लोगों के लिए थी जब्त की गई खेप
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 100 ग्राम हेरोइन से 100 पुड़िया बनती है। ऐसे में यह खेप 100 लोगों के लिए काफी होती है। वहीं, यदि यह उच्च क्वालिटी की होती है, तो उसमें नशा और भी गहरा होता है।
डिलीवरी ऑन डिमांड
आरोपी लोगों की डिमांड पर डिलीवरी करता था। पुलिस को संदेह है कि इस एरिया में काफी नामी होटल और रेस्टोरेंट भी चलते हैं। ऐसे में यह भी संभव है कि आरोपी इनमें भी हेरोइन सप्लाई कर रहा हो।