फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toy train accident: british high commissioner arrived for inspection

टॉय ट्रेन हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे ब्रिटिश हाई कमिश्नर

Sun, 13 Sep 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
toy train accident: british high commissioner arrived for inspection

परवाणू के पास शनिवार को हुए टॉय ट्रेन हादसे के बाद रविवार को दिल्ली से ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेम्स बेवन चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी सेहत हालत को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हादसे में दो ब्रिटिश महिलाओं की मौत और 13 लोग घायल हो गए थे। बेवन ने हादसे के बाद भारतीय अथॉरिटी और रेलवे के प्रयास पर संतुष्टि जताई है। साथ ही कहा कि इस हादसे के बावजूद भारत में आने वाले ब्रिटिश पर्यटकों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-17 स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता में जेम्स बेवन ने बताया कि ब्रिटेन से ग्रेट रेलवे जर्नी ग्रुप का एक टुअर भारत आया था। शनिवार को इस ग्रुप के सभी 39 सदस्य कालका से शिमला ट्रेन से जा रहे थे। इस बीच परवाणू के पास ट्रेन पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में लॉरेन मैरीटोनर (55) और जॉन निकोलस (71) की मौत हो गई। इसके अलावा 13 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 लोगों को उसी वक्त छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी डायने लोगान, जॉर्ज बर्ट्राम और एंड्र्यू को एडमिट कर लिया गया।

बेवन के अनुसार मृतकों के परिजन सोमवार को भारत पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में परवाणू में सरकारी अस्पताल में  पोस्टमार्टम होगा।

ब्रिटिश घायलों का इलाज रेलवे की ओर से कराया जा रहा

toy train accident: british high commissioner arrived for inspection

बेवन के अनुसार उन्होंने तीनों घायलों और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी वास्तविक स्थिति जानी। डॉक्टरों के अनुसार तीनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा वह हादसे में मामूली रूप से घायल लोगों से होटल में मिले। वहां उन्होंने उन्हें हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया।

बेवन ने हादसे के बाद रेलवे, मैक्स अस्पताल और स्थानीय प्रशासन की ओर से किए गए सहयोग पर संतुष्टि जताई है। वहीं बेवन ने बताया कि उनकी मामले की जांच कर रहे पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी वार्ता हुई है। बेवन ने पुलिस इनवेस्टिगेशन पर भी भरोसा जताया है।

ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेम्स बेवन के अनुसार हर साल भारत में 8 लाख ब्रिटिश पर्यटक आते हैं। इस हादसे के बाद ब्रिटिश पर्यटकों के भारत आने पर कोई एडवाइजरी जारी के बाबत उन्होंने कहा कि इस हादसे का पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत आने वाले ब्रिटिश पर्यटकों की संख्या में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यहां उन्हें पहले की तरह सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी।

रेलवे उठा रहा इलाज का खर्च: ब्रिटिश हाई कमिश्नर की प्रेस कान्फ्रेंस में रेलवे के कई अधिकारी भी पहुंचे। इनमें रेलवे की सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर (एसडीसीएम) प्रवीण गौड़ द्विवेदी, आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर गुलशन कुमार शामिल थे।

एसडीसीएम प्रवीण ने बताया कि तीनों ब्रिटिश घायलों का इलाज रेलवे की ओर से कराया जा रहा है। इसके अलावा मामले की इंक्वायरी मार्क कर दी गई है। मंगलवार को दिल्ली से कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। एसडीसीएम ने हादसा टॉय ट्रेन के ओवर स्पीड होने का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed