फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tourist bus accident, 25 critically injured

चालक को झपकी, 25 लोगों ने आंखों से देखी 'मौत'

Wed, 02 Sep 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 02 Sep 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
tourist bus accident, 25 critically injured

चालक को जरा सी झपकी लग गई और 25 लोगों की जान पर बन आई। टूरिस्ट बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए और एक महिला की टांग कट गई। अमृतसर से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस मंगलवार अल सुबह पिपली में जीटी रोड पर गांव प्रतापगढ़ के पास पलट गई। तड़के हुए हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बस के असंतुलित होकर पलट जाने का कारण चालक की झपकी बताई जा रही है। इस हादसे में एक महिला का पैर बुरी तरह से खराब हो गया है। राजस्थान के भीलवाड़ा से टूरिस्ट्स को लेकर एक बस अमृतसर गई थी।
विज्ञापन


वह सोमवार को देर रात दिल्ली के लिए चल दी। मंगलवार को अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस जीटी रोड पर प्रतापगढ़ के पास असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद रोड के बीच में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस में बस चालक और परिचालक समेत करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें राजस्थान निवासी चंदा देवी (42 वर्षीय) की टांग घुटने के नीचे से पूरी तरह से कुचल गई। अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

अमृतसर से दिल्‍ली जा रही थी बस

tourist bus accident, 25 critically injured

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री उत्तर भारत के दर्शन के लिए निकले थे। अमृतसर घूमने के बाद वे दिल्ली जा रहे थे। वहां घूमने के बाद सभी को वापस राजस्थान जाना था।

जिस समय हादसा हुआ उस समय बस के सभी यात्री गहरी नींद में थे। एकाएक बस पलटी तो जीटी रोड पर कोहराम मच गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने बस में सवार घायलों को बाहर निकलना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में ये लोग हुए घायल
अस्पताल में दाखिल होने वालों में नमन (18 वर्षीय), रूपचंद (45 वर्षीय), संयम (12 वर्षीय), सावन बाला (35 वर्षीय), कामला देवी (35 वर्षीय), कौशल्या देवी (45 वर्षीय), नामीचंद (45 वर्षीय), शीला देवी (44 वर्षीय), खुशी (11 वर्षीय), सरिता (40 वर्षीय), लोकेश (26 वर्षीय), नरेश (45 वर्षीय), अमर सिंह (50 वर्षीय), रौनक (16 वर्षीय), कमलचंद (45 वर्षीय), प्रेम देवी (48 वर्षीय), सोमपती (33 वर्षीय), नंदकिशन (45 वर्षीय), योगिता (35 वर्षीय), अकाश (24 वर्षीय), चंदा देवी (42 वर्षीय), रजाज (12 वर्षीय), सुशीला (45 वर्षीय)  आदि।

ये हादसा इत्तफाकिया हुआ था। अचानक बस डिवाइडर से टकराई और उसके बाद असंतुलित होकर पलट गई। बस चालक को झपकी आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।  
- एएसआई रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर, कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed