फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Together with Boyfriend Husband Murder

दोस्त को बनाया 'पति', खुद को विधवा

Mon, 09 Jun 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 09 Jun 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
Together with Boyfriend Husband Murder

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के हरगणां से जनवरी 2013 से लापता युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक की हत्या मामले में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने कुलदीप को शराब पिलाकर कार में बैठाकर भाखड़ा मेन लाइन में धक्का दे दिया था। जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले गांव हरगणां से लापता कुलदीप सिंह के पिता बंत सिंह ने थाना खेड़ी नोध सिंह थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुलदीप सिंह गांव के ही हरजिंदर सिंह उर्फ गोगी के पास नौकरी करता था।
विज्ञापन


हरजिंदर सिंह का उनके घर आना जाना हो गया। इस दौरान हरजिंदर सिंह और उसकी बहू के संबंध बन गए थे। एक जनवरी 2013 को अचानक उसका बेटा कुलदीप घर से लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने अपने प्रेमी से ही करवाया पति का कत्ल

Together with Boyfriend Husband Murder

बंत सिंह ने मामले में अपनी बहू और हरजिंदर पर अपने बेटे को गायब करने का संदेह जताया। इस पर एसएसपी ने धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज करके थाना खमाणो डीएसपी रमनदीप सिंह की देखरेख में एक तफतीश की।

दोनों आरोपियों को काबू करने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि तीन जनवरी 2013 को उन्होंने कुलदीप सिंह को शराब पिला कर कार में गांव महदूदां समीप भाखड़ा मेन लाइन में धक्का दे दिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनका रिमांड हासिल कर लिया है। दो जून की रात को गांव मडोफल में पंजाब सिंह (27) को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से ही कत्ल करवा दिया था और पुलिस ने घटना को 24 घंटे में सुलझाकर मृतक की पत्नी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed